BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत क्षेत्र में लूट की वारदात: समान छोड़ने आया था चालक, बीच जंगल में 5 युवकों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सीपत थाना क्षेत्र के सोंठी जंगल में एक पिकअप चालक के साथ लूट की घटना सामने आई है। इस घटना में पांच आरोपियों ने पिकअप वाहन, मोबाइल और पैसे लूटे और फरार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

कोरबा जिले के डबरीपारा हरदीबाजार निवासी राजन महरा ने सीपत थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। राजन ने बताया कि वह अपने फूफा भोला प्रसाद के पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 18 जेड सी 3368 की ड्राइवरी का काम करता है। सोमवार को शाम 5 बजे राजन हरदीबाजार के अंबेडकर चौक पर खड़ा था, तभी एक मास्क पहने व्यक्ति ने उसे संपर्क किया। उस व्यक्ति ने राजन को अंबिका ट्रेडर्स से 2000 लीटर की पानी की टंकी लाकर जेवरा जाने को कहा और किराया 1000 रुपये तय किया। पानी की टंकी लोड करने के बाद राजन और मास्क पहना व्यक्ति जेवरा मार्ग पर रवाना हो गए। रास्ते में बोइदा के पास उस व्यक्ति ने गाड़ी रुकवाकर मनोज ट्रेडर्स से 5 बोरी सीमेंट लोड कराया। इसके बाद वह राजन को सोंठी जंगल की ओर ले गया। इस दौरान मास्क पहने व्यक्ति ने गाड़ी को 3-4 बार रुकवाया, जिससे राजन को संदेह हुआ। रात अधिक होने के कारण राजन ने व्यक्ति से जल्दी घर लौटने की बात की, लेकिन व्यक्ति ने तय किराए से अधिक भुगतान का आश्वासन दिया और सोंठी कुंदरूपारा जंगल की ओर ले गया। वहां व्यक्ति ने पेट खराब होने का बहाना बनाकर गाड़ी को रोकवाया और झाड़ी के अंदर चला गया। झाड़ी के अंदर उसके साथ चार अन्य लोग आए, जिन्होंने राजन से गाड़ी की चाबी, मोबाइल और 220 रुपये लूट लिए। इसके बाद उन्होंने राजन को धक्का देकर जंगल में छोड़ दिया और फरार हो गए। राजन ने इस घटना की जानकारी अपने फूफा को दी और दोनों ने सीपत थाना जाकर एफआईआर दर्ज कराई। सीपत पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 3(5), 309(4) के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...