Raftaar News Cg

BILASPUR: लोकसभा चुनाव में देवेन्द्र को विजय दिलाने, आमसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, 29 को होंगे शहर में, तैयारियां शुरू…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) लोकसभा चुनाव का प्रचार करने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 29 अप्रैल को बिलासपुर आगमन हो रहा है। इस दौरान राहुल गांधी सकरी स्थित सिंचाई कालोनी के मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। चुनाव के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता की पहली आम सभा होगी। आमसभा स्थल का चयन कांग्रेस ने नेताओं ने निरीक्षण कर किया। लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का 29 अप्रैल को बिलासपुर आगमन हो रहा है। राहुल गांधी की आम सभा के स्थल चयन के लिए शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, महापौर रामशरण यादव, प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने सकरी स्थित सिंचाई कॉलोनी के मैदान का निरीक्षण किया। इसके बाद उस जगह को श्री गांधी की आमसभा के लिए फाइनल किया गया। जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति भी ले ली गई है। वहीं श्री गांधी की सभा को लेकर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा के नेताओं की बैठक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी की उपस्थिति में हुई। इसमें सभा को लेकर आवश्यक चर्चा की गई।

सकरी में दूसरी बार आ रहे राहुल:-

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनाव के दौरान जितनी भी आमसभा हुई है, तखतपुर विधानसभा में हुई है। 2018 के विधानसभा में तखतपुर शहर में हुई थी। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान श्री गांधी की आमसभा सकरी स्थित सिंचाई कालोनी में हुई थी। वहीं 2023 के विधानसभा में राहुल भरनी के मैदान में आमसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...