BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत क्षेत्र में होली पर हड़दंग मचाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार..जेल भेजे गए!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) होली पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले चार बदमाशों को सीपत थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, होली के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा राहगीरों को गाली-गलौच कर हुड़दंग किया जा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अरूण कुमार लहर्षण उर्फ चुटाली (28 वर्ष) निवासी कुकदा, सूरज सूर्यवंशी (20 वर्ष) निवासी कुकदा, उमेश केसर (24 वर्ष) निवासी सीपत और दिलीप कुर्रे (42 वर्ष) निवासी देवरी थाना सीपत जिला बिलासपुर शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...