BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: श्रमिक पंजीयन हेतु शिविरों का सिलसिला लगातार जारी, सीपत में 20 तो मस्तुरी में 25 को शिविर, पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) श्रम विभाग द्वारा जिले के भवन निर्माण जगहों पर काम कर रहे श्रमिकों को छत्तीसगढ़ एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीयन कराने हेतु विभाग द्वारा शिविरों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। विभाग द्वारा श्रमिकों के कामों के अनुसार उन्हें शिविर स्थल पर ही उनका पंजीयन किया जा रहा है। श्रमिक केवल अपने आधार कार्ड, बैंक खाता एवं मोबाईल नम्बर की जानकारी देकर श्रम विभाग से अपना पंजीयन करा सकते हैं। शिविर में ऐसे श्रमिकों का भी पंजीयन किया जाएगा जिनका पूर्व में ई-श्रम कार्ड बना हुआ है। 12 सितम्बर को एस एस स्कूल बिल्हा व हाईकोर्ट कॉलोनी बोदरी एवं हाउसिंग कॉम्प्लेक्स छठघाट, 13 सितम्बर को साहू मोहल्ला सेंदरी, 17 सितम्बर को आदिवासी भवन तेलीपारा व हाउसिंग देवरीखुर्द एवं अरपा ग्रीन सेंदरी, 20 सितम्बर को तहसील भवन सीपत व बरतोरी एवं गीतांजलि सिटी, 23 सितम्बर को राजकिशोर नगर, 24 सितम्बर को अंडरग्राउंड पार्किग बोदरी, 25 सितम्बर को मस्तूरी, 27 सितम्बर को नचिकेता सिलपहरी एवं गणपति होम्स मोपका में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!