BilaspurChhattisgarhMasturiPoliticsRaftaar News Cg

NSUI नेताओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में ज्ञापन: एसपी ऑफिस पहुंचे कार्यकर्ता, पचपेड़ी धरना प्रदर्शन का मामला, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल और हॉस्टल की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं के विरोध प्रदर्शन ने सोमवार को मस्तूरी-पचपेड़ी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। छात्राओं के इस आंदोलन में एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और उनकी समस्याओं के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों के साथ एनएसयूआई के छात्र नेता राहुल हंसपाल, इमरोज खान, अश्वनी विश्वकर्मा और मजहर खान भी शामिल थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन और अधिकारियों के सामने छात्रों के मुद्दों को उठाने के दौरान एनएसयूआई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया और पचपेड़ी थाना ले जाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पचपेड़ी थाने में एनएसयूआई नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

इस पुलिस कार्रवाई के विरोध में, एनएसयूआई के प्रतिनिधि बिलासपुर एसपी के पास ज्ञापन देने पहुंचे। ज्ञापन में एनएसयूआई नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा छात्रों के अधिकारों के समर्थन में की गई कार्रवाई को पुलिस ने अनुचित तरीके से दबाया है। उन्होंने इस एफआईआर की न्यायिक जांच की मांग की और एनएसयूआई नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की अपील की। एनएसयूआई नेताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह से छात्र हित में था और पुलिस की कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी संघर्ष जारी रखेंगे और इस मुद्दे पर न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...