Raftaar News Cg

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने पांचवे बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं रोजगार को दिया विशेष ध्यान: राजेंद्र धीवर

सीपत:- ( प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार का पांचवा बजट लोगों के मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस बजट में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक अधोसंरचना की मजबूत नींव रखी गई है। इसमें स्वास्थ्य शिक्षा, सड़क, रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया है। बेरोजगारों, बुजुर्ग एवं महिलाओं के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में भूपेश बघेल की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान किया है। भूपेश बघेल की सरकार ने साहसिक कदम उठाते हुए 18 से 35 वर्ष तक के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को 25 सौ रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दो वर्ष तक देने का घोषणा किया हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपये प्रतिमाह देने एवं मध्याह्न भोजन के अंतर्गत रसोइयों के मानदेय में वृद्धि, ग्राम पटेल को दिए जा रहे 2 हजार रुपये को 3 हजार करने की घोषणा एवं आपत्ति विपत्ति में सहयोग करने वाले होम गार्ड के मानदेय में वृद्धि, मुख्यमंत्री कन्या विवाह की सहायता राशि को 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रूपए करने एवं 101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने जैसे मूलभूत सुविधाएं की उपलब्धता सरकार की इस बजट में रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...