BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

पत्नी और नवजात पर पेट्रोल डाल जलाने की कोशिश: ससुराल वालों ने धमकाया, नवजात हॉस्पिटल में, पुलिस कर रही फरार आरोपी की तालाश, पढ़िए पूरी खबर……..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी बस्ती में एक युवक ने अपनी पत्नी और नवजात बच्ची पर पेट्रोल डालकर उन्हें जलाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने ससुरालवालों और पड़ोसियों को भी जान से मारने की धमकी दी और पेट्रोल डालने की कोशिश की। मामला एक साल पहले हुए प्रेम विवाह से जुड़ा है। युवक यशोदा नंद और उसकी पत्नी के बीच विवाद के चलते यह घटना घटित हुई। कुछ दिन पहले ही उनकी नवजात बच्ची का जन्म हुआ था। पत्नी हाल ही में मायके गई थी और नवजात बच्ची को देखने के लिए युवक ससुराल पहुंचा। उसने बच्ची को घर ले जाने की जिद की, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया गया है कि यशोदा नंद विवाद के बाद घर से बाहर गया और कुछ समय बाद पेट्रोल से भरा डिब्बा लेकर लौटा। उसने अपनी पत्नी और नवजात पर पेट्रोल डाल दिया। चीख-पुकार सुनकर घर के सदस्य और एक पड़ोसी महिला मौके पर पहुंचे। आरोपी ने उन पर भी पेट्रोल डाला और माचिस ढूंढने लगा। स्थिति बिगड़ती देख घरवालों ने आरोपी को जमकर फटकारा और पुलिस को सूचना देने की धमकी दी, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद नवजात बच्ची की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज ले जाकर इलाज करवाया। जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि मां का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...