BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी पकड़ाई, तीन कर्मचारी निलंबित…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में धान खरीदी को पारदर्शी रखने प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच चपोरा खरीदी केंद्र में बड़ी अनियमितता सामने आई है। निरीक्षण के दौरान केंद्र से 100 नग शासकीय बारदाना एक किसान के निजी वाहन में बाहर ले जाते हुए पकड़ा गया। जांच में पता चला कि ग्राम सेमरा के किसान हनुमान प्रसाद ने अपने 8 दिसंबर के खरीदी टोकन के लिए केंद्र के चौकीदार संजय यादव से बारदाना मांगा था, जिसे बिना अनुमति दे दिया गया। मामले की पुष्टि केंद्र स्तर पर भी हुई। अनियमितता उजागर होने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खरीदी फड़ प्रभारी, बारदाना प्रभारी और केंद्र के चौकीदार को निलंबित कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और खरीदी में पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए सतत निरीक्षण और कड़ाई से कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...