BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat
बिलासपुर: शासकीय पट्टे की जमीन पर विवाद में भाजपा नेता की धारदार हथियार से हत्या, फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोमवार को बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में हत्या की घटना घटित हुई। आरोपी बैद्यनाथ यादव पिता स्व. भगाऊ राम उम्र 60 वर्ष ने भाजपा नेता साकेत बिहारी कौशिक पिता स्व. सीताराम कौशिक उम्र 55 वर्ष की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार अनुसार इस हत्या का कारण शासकीय पट्टे की जमीन पर लंबे समय से चले आ रहे कब्जे का विवाद था। इस विवाद को लेकर बैद्यनाथ यादव ने अचानक क्रोध में आकर भाजपा नेता साकेत बिहारी कौशिक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बैद्यनाथ यादव फरार हो गया था। कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
