ChhattisgarhRaftaar News Cg

कब्र से निकाला गया शवः रेल हादसे में हुई थी मौत, 5 दिन बाद हुई पहचान…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पांच दिन पहले रेलवे ट्रैक पर मिली एक अज्ञात लाश की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान उरगा थाना क्षेत्र के बिरतराई निवासी तुलाराम बिंझवार (40) के रूप में हुई। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में सोमवार को शव को कब्र से बाहर निकालकर परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त की रात भिलाई खुर्द मानिकपुर रेलवे पुल के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तुलाराम की मौत हो गई थी। घटना के बाद मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात शव को बरामद कर जांच शुरू की। पहचान के लिए पुलिस ने कई प्रयास किए। मृतक के पास से मिले बस टिकट को आधार बनाकर जांच की गई। साथ ही वॉट्सऐप पर फोटो वायरल किया गया और आसपास के क्षेत्रों में मुनादी भी करवाई गई। जिले के सभी थानों को सूचना भेजी गई, तब जाकर मृतक की पहचान संभव हो सकी। परिजनों ने कब्र खुदाई के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया था। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में कब्र से शव निकाला गया। इसके बाद उसे परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि तुलाराम अपने बेटे राजेश से मिलने रायगढ़ गया था। राजेश वहां डाकघर में कार्यरत है। लेकिन बिना बेटे से मिले ही तुलाराम लौट आया और रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...