BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

बिलासपुर: मवेशियों को वाहनों में ठुसकर बूचड़खाने ले जाने वाले वाहन हुए राजसात, हिर्री तखतपुर व बिल्हा पुलिस ने की कार्रवाई, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर, (प्रांशु क्षत्रिय): बिलासपुर पुलिस ने हाल ही में मवेशियों की तस्करी के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। एसपी रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर पुलिस ने तीन अलग-अलग वाहनों को जब्त कर लिया, जो मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जा रहे थे। इस कार्रवाई के तहत थाना हिर्री, थाना तखतपुर और थाना बिल्हा में मवेशियों के साथ वाहन पकड़े गए। थाना हिर्री ने छत्तीसगढ़ पशु परीक्षण अधिनियम और पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम के तहत एक ट्रक को जब्त किया, जिसमें 20 मवेशियों को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पकड़े गए ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मवेशियों को सुरक्षित गौशाला में भेजा गया है। थाना तखतपुर में एक पिकअप वाहन में 20 मवेशियों को ले जाते हुए पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर लिया गया और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। थाना बिल्हा ने 13 कृषक मवेशियों को एक अन्य वाहन में ठूंसकर ले जाते हुए पकड़ा। इस वाहन को भी जब्त कर लिया गया और मवेशियों को उचित देखभाल के लिए स्थानांतरित किया गया। इन मामलों में पुलिस ने पाया कि सभी वाहन मालिकों ने मवेशियों को क्षमता से अधिक ठूंसकर, उन्हें रस्सियों से बांधकर और बिना चारे-पानी के बूचड़खाने ले जाने का अमानवीय कार्य किया था। पुलिस अधीक्षक सिंह ने इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके तहत घटना में प्रयुक्त वाहनों को राजसात करने का निर्णय लिया गया।

ये हैं वाहनों में मालिक…….

1. कपिल कुमार पिता छेदूराम मरकाम निवासी कुकुसदा थाना पथरिया का ट्रक आयसर,

2. सुरेश कुमार साहू निवासी भैंसाझार थाना कोटा की पिकअप वाहन,

3. मंजूला बोईनी पिता बी. राजू, चासैधरा पल्ली, वारंगल तेलंगाना का आयसर वाहन।

इन सभी वाहनों को शासन के पक्ष में राजसात कर लिया गया है। इस कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि बिलासपुर पुलिस मवेशियों की तस्करी और उनकी क्रूरता के खिलाफ कठोर कदम उठा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...