ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जमीन विवाद में वकील की हत्या की सुपारी: चचेरे भाई ने 60 हजार में किया सौदा, चोरी केस में पकड़े गए सुपारी किलर से खुला राज! 

कोंडागांव: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में जमीन विवाद को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वकील की हत्या कराने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। चचेरे भाई ने 60 हजार रुपए की सुपारी देकर हत्या की डील की थी, लेकिन चोरी के मामले में पकड़े गए सुपारी किलर के मोबाइल चैट से पूरी कहानी खुल गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम दहिकोंगा निवासी किसान राजकुमार बघेल (41) का अपने चचेरे भाई और वकील कंवल सिंह बघेल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रंजिश के चलते राजकुमार ने दुर्ग निवासी मो. मजहर अली खान (42) को वकील की हत्या के लिए 60 हजार रुपए की सुपारी दी थी। इस बीच 19 अगस्त को एक प्रोविजन स्टोर में चोरी हुई। CCTV फुटेज के आधार पर मजहर को पुलिस ने हिरासत में लिया। उसके मोबाइल की जांच करने पर राजकुमार बघेल के साथ हुई व्हाट्सऐप चैट सामने आई, जिसमें हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। पूछताछ में राजकुमार ने भी जुर्म कबूल किया और बताया कि 2021 से वकील कंवल सिंह के साथ जमीन विवाद चल रहा है, जो अदालत में विचाराधीन है। इसी दुश्मनी में उसने हत्या की योजना बनाई थी। एसपी अक्षय कुमार ने बताया की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 61(2), 55 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी मजहर अली खान पर दुर्ग में चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...