BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

BILASPUR BIG NEWS: CIMS के कैंटीन कर्मियों ने किशोरी से की छेड़खानी, विरोध करते ही कर दिए पिटाई, आधी रात हुई चार की गिरफ्तारी, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) मेडिकल कॉलेज सिम्स के वार्ड में भर्ती मरीज के परिजन द्वारा एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत सामने आई है। घटना रविवार रात एम एम-4 वार्ड में हुई, जहां ठेकेदार के कर्मचारी भोजन वितरण के दौरान किशोरी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ कर रहे थे। आरोप है कि कर्मचारियों ने किशोरी का हाथ पकड़कर उसका मोबाइल नंबर मांगा। किशोरी के विरोध पर कर्मचारियों ने उसकी पिटाई भी कर दी। इस घटना के बाद किशोरी ने अपने परिजनों और डॉक्टर से शिकायत की। किशोरी की मां और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और ठेकेदार के कर्मचारियों को पकड़ लिया। इसके बावजूद कर्मचारियों ने बहाना बनाते हुए झगड़ा किया, जिसके कारण सिम्स परिसर में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने लोकलाज के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की और आरोपित कर्मचारियों द्वारा दबाव बनाने की भी खबर है। हालांकि घटना की जानकारी मिलने पर एसपी रजनेश सिंह ने पुलिस टीम को रात में ही सिम्स भेजा। पुलिस ने आधी रात को चार ठेकेदार कर्मचारियों को हिरासत में लिया और जांच जारी है। सिम्स के डीन केके सहारे ने भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल अधीक्षक सुजीत नायक से जवाब तलब किया। डीन ने नाराजगी जताते हुए मामले की पूरी जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि घटना के तुरंत बाद वार्ड में गार्ड तैनात किए जाएं और आरोपियों की पहचान की जाए।

मामला गंभीर है, जांच टीम बनाई जाएगी: डॉ. केके सहारे, डीन सिम्स…..

अटेंडर के साथ छेड़खानी संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली है। भर्ती मरीज की महिला परिजन के साथ छेड़खानी करना बहुत गंभीर मामला है। इसकी जांच करने कमेटी बनाई जाएगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
जांजगीर-चांपा में नकाबपोश बदमाशों की सनसनीखेज गोलीबारी, एक की मौत...दूसरा घायल! सीपत पुलिस की बड़ी सफलता: हिंडाडीह में हुई चोरी का किया पर्दाफाश; चोरी का माल बरामद, दो आरोपी गिरफ्त... सीपत; मटियारी गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही: ओवरटेक के दौरान बाइक सवार को कुचला, एक की मौ... बिलासपुर; EWS बिल्डिंग से प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई छलांग: शराब पार्टी के बाद विवाद की आशंका, युवक की ... चरित्र शंका को लेकर पति-पत्नी में विवाद: गुस्से में आकर पति ने की हत्या...आरोपी पत्नी का सिर लेकर गा... महादेव घाट में संदिग्ध हालत में अज्ञात महिला का शव बरामद, सिर पर चोट के निशान! बलौदाबाजार में कलयुगी बेटे ने मां की हत्या: पारिवारिक विवाद बना वजह, थाने पहुंचकर किया सरेंडर! बिलासपुर; तेज रफ्तार पिकअप हाइट बैरियर से टकराई: अंधेरे और लाइट बंद होने से नहीं दिखा बैरियर, एक युव... बिलासपुर; चरित्र पर शक में पत्नी की हत्या...कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोप... सीपत; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था शोषण, आरोपी गि...