BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat
बिलासपुर: प्रशासन ने छात्राओं के चक्काजाम प्रदर्शन के बाद की कार्रवाई, हॉस्टल वार्डन हटाई गईं, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विकासखंड स्थित 100 सीटर कन्या छात्रावास पचपेड़ी में छात्राओं के चक्काजाम प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है। छात्राओं ने सोमवार सुबह सड़क पर उतरकर हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं की कमी की ओर ध्यान आकर्षित किया और वर्तमान हॉस्टल वार्डन संगीता टंडन को हटाने की मांग की। प्रशासन ने छात्राओं को आश्वस्त करते हुए मामले की जांच की और इस आधार पर संगीता टंडन को तत्काल प्रभाव से उनकी मूल संस्था, शासकीय हाई स्कूल मानिकचौरी में कार्यमुक्त कर दिया। अब शिक्षिका यमुना कांत को अस्थायी रूप से 100 सीटर कन्या छात्रावास पचपेड़ी में अधीक्षिका के पद पर कार्यभार सौंपा गया है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
