बिलासपुर! LIVE VIDEO; इंस्टाग्राम लाइव में कबड्डी प्लेयर ने की खुदकुशी, 2 दर्जन लोग लगभग जुड़े रहे! वीडियो हुआ वायरल.…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दुर्ग जिले के 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी लक्की साहू ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बिलासपुर के जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान 22 लोग लाइव जुड़े रहे और उसे रोकने की कोशिश करते रहे। वीडियो में लक्की ने कहा – “पापा, मुझे बिलासपुर के जंगल में खोज लेना।” 15 अप्रैल को लक्की घर से कबड्डी खेलने की बात कहकर निकला था और फिर लौटकर नहीं आया। परिजनों ने 17 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 18 अप्रैल को परिजनों को इंस्टाग्राम पर उसका फांसी लगाते हुए वीडियो मिला।
लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने शव बरामद किया…….
पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर तलाश शुरू की। 19 अप्रैल की सुबह लक्की का शव बिलासपुर के चिल्हाटी जंगल में मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। इंस्टाग्राम लाइव वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
मृतक छात्र 12वीं का छात्र था और कबड्डी खिलाड़ी भी…..
लक्की साहू दुर्ग जिले के जंजगिरी गांव का निवासी था और मानसरोवर स्कूल में 12वीं का छात्र था। वह कबड्डी खेल में काफी सक्रिय था।
