BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोनी थाना पुलिस की सख्ती, नशे में कार दौड़ा रहे दो युवक गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना कोनी पुलिस ने कांबिंग गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई की। तुर्काडीह मुख्य मार्ग पर पुलिस ने शराब के नशे में कार चला रहे दो युवकों को रोका। जांच में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई। आरोपियों की पहचान कपिल माथुर और सुमित माथुर, निवासी तुर्काडीह के रूप में हुई है। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों युवक मौके से भागने की कोशिश करने लगे और पुलिस से बहस व विवाद भी किया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की। इसके साथ ही शांति भंग की आशंका को ध्यान में रखते हुए दोनों को BNSS के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!