BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

12 साल के बच्चे को तंबाकू खाने से पिता ने किया मना, मुकेश ने की आत्महत्या..फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव, पढ़िए पूरी खबर……

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना इलाके के ग्राम पंचायत छिछली के खोमरापाठ गांव में एक दुखद घटना घटी, जिसमें एक 12 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार बच्चे ने फांसी का फंदा खिड़की में बांधकर आत्महत्या की। मृतक मुकेश जो पांचवी कक्षा का छात्र था और गांव की प्राथमिक शाला में पढ़ाई कर रहा था। घटना 5 सितंबर की रात की है। उस दिन मुकेश खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। जब सुबह परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे और उसने दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। जब उन्होंने खिड़की की ओर देखा, तो उनके होश उड़ गए। मुकेश फांसी के फंदे पर झूल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मुकेश ने घर की खिड़की में लगे रॉड में रस्सी बांधकर फांसी का फंदा बनाया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि मुकेश की आत्महत्या के पीछे तंबाकू खाने को लेकर हुए विवाद को जिम्मेदार माना जा रहा है। कुछ दिन पहले मुकेश के पिता ने उसे तंबाकू खाने से मना किया था, जिससे बच्चा नाराज था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...