ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गर्लफ्रेंड के भाइयों ने उतारा मौत के घाट…

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार 30 अक्टूबर की सुबह प्रेम-प्रसंग को लेकर एक युवक की उसकी गर्लफ्रेंड के भाइयों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।  जानकारी के अनुसार, मृतक विक्की उर्फ धीरज सरोज (25 वर्ष) का अपने ही मोहल्ले की एक युवती से प्रेम संबंध था। गुरुवार सुबह युवती घर पर अकेली थी, तभी विक्की उससे मिलने पहुंच गया। इसी दौरान युवती का भाई सूरज घर लौट आया और दोनों को एक साथ देख लिया। इसके बाद सूरज ने अपने मामा के बेटों को बुलाया फिर सभी ने मिलकर विक्की की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें से 2 आरोपी सूरज और सुधांशु को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 3 आरोपी फरार हैं। मृतक की मां शोभा सरोज ने आरोप लगाया कि युवती ने ही उनके बेटे को बुलाया था और घर के अंदर ले जाकर सबने मिलकर उसकी हत्या कर दी। मां का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचीं, तब उनका बेटा खून से लथपथ पड़ा था। फिलहाल फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटा लिए हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पहली ही मूसलाधार बारिश में डूबा बिलासपुर; निगम के दावों की खुली पोल..नाले-नालियों की सफाई फेल, सड़के... भारी बारिश का असर; बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित! भारी बारिश पर बिलासपुर प्रशासन हाई अलर्ट; कच्चे मकान टूटने पर तुरंत मिलेगी राहत..कलेक्टर ने दिए बचाव... रतनपुर; पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…कहकर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाल... लगातार बारिश से बिलासपुर अलर्ट; कलेक्टर ने रद्द कीं सभी बैठकें..अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने के न... बिलासपुर से सीपत-कोरबा जाने वाले रहें सतर्क; लगरा में जलभराव से सड़क जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी.... बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा!