BilaspurCg bordChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: शिक्षक केवल पढ़ाने वाले नहीं होते, बल्कि वे जीवन के मार्गदर्शक भी होते है: ममता..शिक्षक दिवस समारोह का हुआ आयोजन, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सत्य साईं हेल्प वे श्रवण बाधित बालिका आवासीय विद्यालय सरकंडा में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय की संस्था प्रमुख ममता मिश्रा ने पंडित राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया, जिससे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। संस्था प्रमुख ममता मिश्रा ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को बताया कि शिक्षक केवल पढ़ाने वाले नहीं होते, बल्कि वे जीवन के मार्गदर्शक भी होते हैं।

इसके पश्चात बच्चों ने शिक्षकों को उपहार देकर उनका सम्मान किया और उनके प्रति अपनी सराहना व्यक्त की। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया, जिससे कार्यक्रम में एक उल्लासपूर्ण माहौल बन गया। कार्यक्रम की सफलता में संस्था प्रमुख ममता मिश्रा के साथ-साथ प्राचार्या दीपिका मिश्रा, शालिनी विशाल, शांति यादव, कांति मरावी, रेखा ध्रुव, जया मजूमदार, निकिता शर्मा, गायत्री गंधर्व, कोकिला गुप्ता, अशोक तम्बोली, और आलोक वालिम्बे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....