BilaspurCg bordChhattisgarhRaftaar News CgSipat

VIDEO: हाई स्कूल में शिक्षक दिवस & सायकल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वागत नृत्य पर झूमे बच्चे, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय हाई स्कूल पोड़ी में गुरुवार को शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर 9वीं कक्षा की बालिकाओं को सरस्वती सायकिल योजना के तहत सायकल वितरण किया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी की झलक देखी गई।

समारोह में अतिथि के रूप में शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामकुमार कुम्भकार, सदस्य रामप्यारी यादव, सुरेश पटेल, उत्तम यादव, प्रवेश धुलिया और राहुल साहू उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों का सम्मान करते हुए सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया और “गुरु भगवान होते हैं” के संदेश के साथ उनकी शिक्षाओं के महत्व को बताया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को सलाह दी कि वे अच्छी तरह से पढ़ाई करें और शिक्षकों का सम्मान करें।

उन्होंने कहा, “स्कूली शिक्षा में जो शिक्षा हम प्राप्त करते हैं, वही आगे चलकर हमारे जीवन को आकार देती है। यह हम पर निर्भर करता है कि हम सही मार्ग अपनाएँ या गलत।” अतिथियों ने बालिकाओं को सायकल मिलने की खुशी का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे उनके स्कूल आने-जाने का रास्ता आसान हो जाएगा। खासकर उन बच्चों को सहायता मिलेगी जो आसपास के गांवों से पैदल आते थे।

समारोह में शासकीय हाई स्कूल की प्राचार्या गायत्री कौशिक, शिक्षिका निलिमा सैनिक, अनुराधा कौशिक, संकुल संवेक्षक प्रभारी रामबाबू कर्ष और अन्य छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....