ChhattisgarhRaftaar News Cg

डेंटल कॉलेज की मेस में लापरवाही, सब्जी में मिला मरा मेंढक…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) डेंटल कॉलेज की मेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। मेस में परोसी गई सब्जी में मरा हुआ मेंढक मिलने से छात्रों में नाराजगी फैल गई। घटना के बाद छात्रों ने भोजन का बहिष्कार करते हुए मेस प्रबंधन के खिलाफ विरोध किया। यह घटना राजनांदगांव की है बीती रात भोजन के दौरान सामने आई। छात्रों ने सब्जी की प्लेट में मरा मेंढक देखा, जिसके बाद उन्होंने वीडियो और फोटो बनाए। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। छात्रों का कहना है कि मेस की साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें की जाती रही हैं। सूचना मिलने पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम कॉलेज पहुंची और मेस की जांच की। जांच में एक्सपायरी डेट के मसाले और बिना FSSAI प्रमाणन वाली खाद्य सामग्री पाई गई, जिसे जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आई है और नियमों के उल्लंघन पर मेस प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद छात्रों ने मेस ठेकेदार बदलने और भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने की मांग की है। कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...