BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

खुद को गुंडा बताकर टैक्स की मांग… नहीं देने पर जमीन कब्जा करने की धमकी, 1 आरोपी गिरफ्तार एक फरार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के तिफरा क्षेत्र में एक भूमि विवाद ने हाल ही में गंभीर मोड़ ले लिया है। प्रार्थी लक्ष्मण सिंह ठाकुर द्वारा 08 जुलाई 2024 को पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनके साथ एक इकरारनामा हुआ था जिसमें उनकी भूमि राहुल सिंह और मुकेश साहू को बेची जानी थी। लेकिन व्यक्तिगत कारणों के चलते लक्ष्मण सिंह ने उक्त भूमि को न बेचने का निर्णय लिया और इकरारनामा रद्द कर दिया। शिकायत के अनुसार 01 जुलाई 2024 को राहुल सिंह और मुकेश साहू ने प्रार्थी की भूमि पर जाकर गाली-गलौच और मारपीट की। आरोपियों ने खुद को क्षेत्र का ‘दादा’ बताते हुए प्रार्थी से एक लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि यदि उन्हें “खर्चा-पानी” नहीं दिया गया, तो वे प्रार्थी की जमीन पर कब्जा कर लेंगे। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब आरोपियों ने प्रार्थी के कॉलर को पकड़कर उसे धमकाने और झूमाझटकी करने का प्रयास किया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने आरोपी राहुल सिंह की पुख्ता जानकारी प्राप्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया। हालांकि मामले के दूसरे आरोपी मुकेश साहू की अभी तलाश जारी है। पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....