ChhattisgarhRaftaar News Cg

अनियंत्रित ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, चालक की मौके पर मौत……

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, टेरम निवासी दीपक राठिया (24) रेत लोड करने कंचनपुर घाट गया था। रेत भरकर उसने रायकेरा में खाली किया और वापस टेरम लौट रहा था। इसी दौरान कोटरीमाल मुस्कुरा के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पेड़ से जा टकराया। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घरघोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मंगाई है, ताकि सड़क हादसे में मौत की पुष्टि पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...