BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मामूली विवाद से बढ़ा खूनी संघर्ष, दो सगे भाई गंभीर, चार आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुकुलकारी (बड़ेकारी) में बुधवार देर शाम एक छोटे से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अवैध शराब को लेकर हुए मौखिक विवाद के बाद एक ही परिवार के चार लोगों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, राउत बाजार के बाद रात करीब 8 बजे राजेंद्र महिलांगे और उसका भाई फूलचंद महिलांगे शराब लेने कमल महिलांगे के घर पहुंचे थे। फोन-पे के माध्यम से भुगतान को लेकर बहस बढ़ी और दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों भाई वापस लौट रहे थे कि तभी कमल महिलांगे अपने तीन बेटों—जयेश, राकेश और रघुवीर के साथ पहुंचा और दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में राजेंद्र और फूलचंद के पेट, सीने और कमर पर गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों को तुरंत मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत नाज़ुक होने पर उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया। पचपेड़ी पुलिस ने मौके की स्थिति का संज्ञान लेते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...