BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र से निकले हाथी ने ग्रामीण को पटका, मौके पर मौत, पढ़िए पूरी खबर…..

कोरबा/बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा जिले में एक बार फिर हाथी के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत की खबर आई है। यह घटना कोरबा जिले के पाली वन मंडल के धारपखना घुईचुआ सर्किल की है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय मेवा राम धनवार के रूप में हुई है। रात के समय हाथी ने अचानक हमला कर दिया। सड़क पर आमने-सामने आने पर हाथी ने सूंड से मेवा राम को उठाकर फेंक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा हैं, की इसी हाथी ने पहले भी तीन लोगों की जान ले ली थी। इसके बाद हाथी ने जांजगीर के पंतोरा जंगल में डेरा डाला और हाल ही में बिलासपुर के सीपत क्षेत्र के सोंठी जंगल से होते हुए कोरबा पाली पहुंचा था। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है ताकि लोग सतर्क रहें। कटघोरा के डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...