BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सरपंच पर छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के सुलौनी गांव में कथित छेड़छाड़ से मानसिक रूप से आहत एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता का आरोप है कि गांव का सरपंच धनेश साहू देर रात उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। उस वक्त महिला घर में अकेली थी। विरोध करने और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने सरपंच को वहां से भागते हुए देखा। घटना के बाद मानसिक दबाव में आई महिला ने घर में रखा जहर खा लिया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी सरपंच के खिलाफ छेड़छाड़ सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में आक्रोश का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...