ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

आदिवासी युवती से गैंगरेप, 36 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कवर्धा जिले में आदिवासी युवती से गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात युवती अपने बॉयफ्रेंड के घर पर रुकी थी। देर रात विवाद के बाद वह घर से बाहर आ गई। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक – नसीम अहमद (25), जितेंद्र खरे (22) और मोहम्मद सरफराज (21) पहुंचे। युवती को अकेला देखकर आरोपी उसे बाइक पर बिठाकर सुनसान इलाके में ले गए और सुलेशन के नशे में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल जांच में गैंगरेप की पुष्टि होने के बाद समाज में आक्रोश फैल गया। बुधवार को जिला अस्पताल में हंगामा हुआ और गुरुवार को नाराज लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर बुलडोजर कार्रवाई सहित सख्त कदम उठाने की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार सुबह नसीम अहमद को गंडई से, जबकि जितेंद्र खरे और मोहम्मद सरफराज को चिल्फी घाटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने वारदात की बात स्वीकार की है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने एक दुकान से सुलेशन चुराया था और उसी नशे में घटना को अंजाम दिया। तीनों के खिलाफ गैंगरेप और SC-ST एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...