ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

यूको बैंक में डकैती की कोशिश, गैस कटर लेकर घुसे चोर, लॉकर तोड़ने में नाकाम…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के जोरा स्थित यूको बैंक में रविवार की देर रात चोरी का प्रयास किया गया। चोर बैंक के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और लॉकर को गैस कटर से काटने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे और काफी देर तक लॉकर को तोड़ने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद चोर बैंक का सामान अस्त-व्यस्त कर मौके से फरार हो गए। सोमवार सुबह जब बैंक खुला तो कर्मचारियों ने अंदर का नजारा देख हैरानी जताई। खिड़की टूटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; हादसों में फंसे लोगों को मिनटों में मिलेगी राहत: यातायात पुलिस बिलासपुर को मिले अत्याधुनिक... बिलासपुर; तुरकाडीह चौक में तलवार लहराकर लोगों को दहशत में फैलाने वाला गिरफ्तार! बिलासपुर; लोकतंत्र सेनानी सुरेंद्र मोहन को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई..तिरंगे में लिपटा पार्थि... बिलासपुर; तखतपुर के होटल में भीषण आग, लाखों का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी है! बिलासपुर; तिफरा उपकेंद्र में 40 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर शुरू, बिलासपुर को मिलेगी निर्बाध बिजल... बिलासपुर; एसईसीएल में भू-जल संरक्षण पर मंथन: दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न..जल प्रबंधन, वर्षा जल संचयन ... बिलासपुर; बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा उग्र आंदोलन, जनपद सीईओ का भी करेंगे घेराव: अटल श्रीवास्त... बिलासपुर; स्ट्रीट लाइट का पोल बना करंट का जाल, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 5 मजदूर: सिरगिट्टी में स... बिलासपुर; अपोलो हॉस्पिटल पर गंभीर मरीज की शिफ्टिंग में लापरवाही का आरोप: कांग्रेस ने 7 दिन का दिया अ... बिलासपुर; छठी कार्यक्रम में युवक की पीट-पीटकर हत्या...तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर कार्यक्रम में पह...