BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

6 माह के गर्भवती महिला को ससुराल वाले कर रहे प्रताड़ित, दहेज प्रताड़ना का आरोप, न्याय की आस में भटक रही आरती, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है, जिसमें एक गर्भवती महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता आरती यादव ने पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरती यादव ने बताया कि पिछले छह महीने से उसकी गर्भावस्था के दौरान उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है। उसका आरोप है कि उसकी मां कैंसर से पीड़ित थी और इस वजह से उसने दहेज की अधिक राशि नहीं दी, जिसके कारण ससुराल पक्ष ने लगातार दहेज की मांग की। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरती ने यह भी बताया कि उसके पति और ससुराल वालों ने गर्भवती होने के बावजूद उसे मारने की कोशिश की। उन्होंने हाथ काटने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह आरती ने अपनी जान बचा ली। इस स्थिति से बचने के लिए आरती ने अपने बच्चे और परिवार की इज्जत को बचाने की कोशिश की, लेकिन 30 अगस्त को वह मजबूर होकर ससुराल से बाहर निकल आई। इस बीच जब आरती अपने घर पहुंचने वाली थी, उसके ससुराल वाले उसके माता-पिता को धमकाने लगे। इसके बाद आरती के पिता ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरती अभी भी न्याय की आस में भटक रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...