BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

बिलासपुर में एक और मर्डR: बीच चौराहे में आकाश की चाकू गोदकर हत्या, 10 दिनों में दूसरी हत्या की वारदात, पढिए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में हाल ही में हुई हत्या की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी कि अब तिफरा क्षेत्र के बछेरापारा निवासी आकाश सूर्या की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया है और यह पिछले 10 दिनों में दूसरी हत्या की वारदात है। मिली जानकारी के अनुसार तिफरा क्षेत्र के बछेरापारा निवासी आकाश सूर्या सुबह करीब 9 बजे अपने काम पर जा रहा था, जब उसकी बछेरापारा चौक के पास शुभम साहू से मुलाकात हुई। दोनों के बीच शुरू में हाथापाई हुई, लेकिन अचानक शुभम साहू ने चाकू निकाल लिया और आकाश सूर्या पर हमला कर दिया। चाकू से किए गए हमले में आकाश सूर्या गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सिम्स अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स मरचूरी में रख दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई हैं और फरार आरोपी की तालाश की जा रही हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...