BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

दीक्षांत समारोह: सीपत क्षेत्र के नारायण को पीजी डिप्लोमा इन योग साइंस में मिला प्रथम श्रेणी का सम्मान, नवभारत के हैं रिपोर्टर, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में नारायण नोनिया ग्राम गुड़ी एनटीपीसी सीपत निवासी को पीजी डिप्लोमा इन योग साइंस में प्रथम श्रेणी स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। यह समारोह 31 अगस्त 2024 को आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्यपाल माननीय रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा, केंद्रीय शहरी राज्य विकास मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, और कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने नारायण नोनिया को पीजी डिप्लोमा इन योग साइंस की डिग्री प्रदान की। नारायण नोनिया ने अपनी शिक्षा गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर से पत्रकारिता एवं जन संचार विषय में की, जहां उन्होंने यूजी-पीजी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर के साथ पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और लोकस्वर अखबार, नईदुनिया, और जागरण समूह में भी सेवा दी। वर्तमान में वे नवभारत अखबार में रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं। नारायण नोनिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों को देते हुए कहां की उनके सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं हो पाती।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!