CrimeRaftaar News Cg

भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार

भिलाई में खड़ी गाड़ी से 36 भरे इंडेन सिलेंडर चोरी के मामले में पुलिस ने 3 दिन में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोरी के सिलेंडर और वाहन बरामद हुए।

दुर्ग। भिलाई में खड़े मालवाहक वाहन से 36 भरे इंडेन गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले में छावनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चोरी के बाद आरोपियों ने सिलेंडरों को अलग-अलग लोगों को महज 2 हजार रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से बेच दिया था। पुलिस ने चोरी के सिलेंडर और वारदात में इस्तेमाल वाहन समेत करीब 3.50 लाख रुपये का सामान बरामद किया है।

घटना 18 सितंबर की बताई गई है। साक्षरता चौक कैंप-01 के पास सर्विस रोड पर खड़ी महिंद्रा मैक्सेमो प्लस से 36 भरे इंडेन सिलेंडर गायब हो गए थे। मामले में 19 सितंबर को घनश्याम कुर्रे ने छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पूछताछ में खुला चोरी का पूरा मामला
जांच के दौरान पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर प्रमोद देवांगन को पकड़ा। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने चोरी की वारदात में शामिल होने की जानकारी दी। उसके बताए स्थान के आधार पर पुलिस ने जामुल स्थित जय अंबे शोरूम के पीछे से 16 सिलेंडर बरामद किए। पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए बाकी 20 सिलेंडरों को 2 हजार रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से बेच दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चोरी के सिलेंडर बरामद किए।

वाहन समेत सिलेंडर जब्त, 8 आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस ने बैकुंठ धाम दशहरा मैदान के पास से वारदात में इस्तेमाल वाहन और पांच सिलेंडर भी जब्त किए। पुलिस के अनुसार बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये है। मामले में पुलिस ने प्रमोद देवांगन, सुरेंद्र कुशवाहा, ओमप्रकाश वर्मा, गोपीचंद यादव, बुद्धसेन साहू, लता वर्मा, उर्वशी पटेल और तुकेश्वरी साहू को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्...