BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सड़क हादसे में मगरमच्छ की मौत: सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर उठे सवाल, पढ़िए पूरी खबर………

बेलतरा: (विजय साहु) बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेलतरा से लगे ग्राम जाली के पुरेनहा तालाब के पास एक सड़क हादसे में एक मगरमच्छ की मौत हो गई। खुटाघाट बांध जो कि पुरेनहा तालाब के पास स्थित है, मगरमच्छों का एक प्रमुख आश्रय स्थल है। ये मगरमच्छ भोजन की तलाश में अक्सर तालाब की ओर आते हैं और स्थानीय गलियों में भी देखे जाते हैं। रविवार की सुबह एक मगरमच्छ पुरेनहा तालाब के पास सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। वाहन की लापरवाही के कारण मगरमच्छ की सिर कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद मगरमच्छ का शव सड़क पर पड़ा रहा, जिससे स्थानीय लोगों के बीच भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों ने वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि खुटाघाट बांध की सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण मगरमच्छ अक्सर बाहर आ जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं घटित हो रही हैं। वन विभाग द्वारा उचित प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण इन जंगली जानवरों को आम क्षेत्रों में देखा जाता है, जो कि लोगों के लिए खतरा बन सकता है। स्थानीय निवासियों और पर्यावरण संरक्षणवादियों का सुझाव है कि खुटाघाट बांध के मगरमच्छों की जनसंख्या को नियंत्रित किया जाए और उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...