ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शिक्षक की पिटाई से 7 वर्षीय छात्र घायल, स्कूल-प्रशासन में हड़कंप….

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय)  ग्राम पंचायत पलगी स्थित प्राथमिक शाला जावाखाड़ी में दूसरी कक्षा के 7 वर्षीय छात्र की शिक्षक द्वारा की गई पिटाई का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गिनती में गलती होते ही शिक्षक उदय यादव ने बच्चे के चेहरे पर लगातार थप्पड़ मार दिए, जिससे उसकी आंख से खून निकलने लगा और चेहरा सूज गया। पीड़ित छात्र के पिता धनंजय यादव का कहना है कि शिक्षक अक्सर नशे में स्कूल आते हैं और घटना के समय भी वे नशे की हालत में थे। बच्चे ने घर पहुंचकर रोते हुए पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन त्रिकुंडा थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घटना सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय कुशवाहा ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने कहा है कि दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी जवाहर तिर्की ने शिकायत की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से गांव में भारी आक्रोश है और ग्रामीण दोषी शिक्षक की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं। पुलिस और शिक्षा विभाग की टीमें जांच में जुट गई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...