ChhattisgarhCrimePoliticsRaftaar News Cg

कर्ज से परेशान कांग्रेस नेता और परिवार ने किया सामूहिक आत्महत्या का प्रयास, एक की मौत, तीन का बिलासपुर में चल रहा इलाज, पढ़िए पूरी खबर…….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जांजगीर के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता पंचराम यादव उम्र 65 वर्ष ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटनाक्रम में बड़े बेटे नीरज यादव उम्र 28 वर्ष की मौत हो गई, जबकि पत्नी और छोटे बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचराम यादव, उनकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव उम्र 55 वर्ष और दोनों बेटे नीरज और सूरज यादव उम्र 25 वर्ष ने 30 अगस्त को जहर का सेवन किया। परिवार ने किसी को सूचना न मिलने के लिए घर के दरवाजे बंद कर दिए थे और मोबाइल फोन भी बंद कर दिए थे। जब एक पड़ोसी लड़की ने घर पर ताला लगा देखा और कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने स्थानीय लोगों को सूचना दी। इसके बाद पड़ोसी और परिवार के लोग घर के अंदर गए और सभी को गंभीर स्थिति में पाया। पीड़ितों को रात लगभग आठ बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। सिम्स में इलाज के दौरान नीरज यादव की मौत हो गई। अन्य तीन लोगों का इलाज अभी भी बिलासपुर के आरबी अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि परिवार आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा था और कर्ज की समस्या से चिंतित था। स्थानीय लोगों के अनुसार पंचराम यादव ने कई बार अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता जताई थी। कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जहर सेवन के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...