BilaspurChhattisgarh

BILASPUR: नेहरू नगर साप्ताहिक बाजार में यातायात जाम की समस्या, क्षेत्रिय निवासी कर रहे समाधान की मांग, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर (प्रांशु क्षत्रिय): नेहरू नगर में हर शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में अव्यवस्थित ठेले और वाहनों की पार्किंग के कारण यातायात की गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। फल ठेले वाले अपने ठेलों को अनियंत्रित तरीके से सजा देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। क्षेत्रिय निवासियों ने ट्रैफिक जाम की इस समस्या के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि साप्ताहिक बाजार के दिन ट्रैफिक पुलिस को नियमित पेट्रोलिंग करनी चाहिए ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। इसके साथ ही निगम प्रशासन को भी ठेले वालों को व्यवस्थित तरीके से ठेले लगाने की दिशा में निर्देश देने चाहिए। यदि ठेले वाले इन निर्देशों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके ठेले जब्त किए जाने चाहिए। इसके अतिरिक्त बाजार में अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के कारण भी जाम की समस्या उत्पन्न होती है। ट्रैफिक पुलिस को ऐसे वाहनों को व्यवस्थित ढंग से पार्क करवाना चाहिए और नियमों का पालन न करने वालों के वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसी ठोस कार्यवाही से साप्ताहिक बाजार की व्यवस्था में सुधार संभव है। हालांकि, जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण ये समस्याएँ जस की तस बनी हुई हैं, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...