ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गांव का सरपंच ले रहा था रिश्वत..ACB ने पकड़ा!

महासमुंद: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम पंचायत बेमचा में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच पर निर्माण कार्य की एनओसी देने के नाम पर लाखों रुपये मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बेमचा के सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर ने आबादी भूमि में निर्माण कार्य की अनुमति (एनओसी) देने के एवज में 4 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता सूरज राम रात्रे ने इसकी शिकायत एसीबी रायपुर से की थी। सत्यापन के दौरान मोलभाव के बाद आरोपी 3 लाख 80 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया था, जिसमें से 50 हजार रुपये पहले ही एडवांस के रूप में ले चुका था। गुरुवार को एसीबी टीम ने जाल बिछाकर शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये की किश्त लेते समय सरपंच को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!