BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

इलाज कराने के नाम पर बेच दिए बेसहारा वृद्धा की जमीन, 1 साल बाद 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच, पढ़िए पूरी खबर…….

रतनपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र के मदारबाडा निवासी बुत्रा बाई सारथी उम्र 80 वर्ष की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। बुत्रा बाई के पति उमाशंकर सारथी की कई वर्षों पूर्व मृत्यु हो चुकी थी और बुत्रा बाई न तो पढ़ी-लिखी हैं और न ही उनकी सुनने की क्षमता ठीक है। इसके अलावा उनकी कोई संतान भी नहीं है। बुत्रा बाई के पास केवल 520 वर्गफुट की एक जमीन थी। कुछ लोगों की नजर उस जमीन पर पड़ गई और बुत्रा बाई के भतीजे के सहयोग से जमीन को हड़पने की योजना बनाई गई। 2022 में बुत्रा बाई को लकवा मार गया और वे बीमार हो गईं। आरोपियों ने उन्हें इलाज के नाम पर झांसा देकर जमीन गिरवी रखने का प्रस्ताव दिया। 16 नवंबर 2022 को आरोपियों ने बुत्रा बाई को इलाज के लिए बिलासपुर ले जाकर उनकी जमीन की रजिस्ट्री कर दी। जांच के दौरान सामने आया कि अनिशा बेगम, मोहम्मद अयूब मेमन और गुड्डू उर्फ राजू सारथी ने छलपूर्वक बुत्रा बाई की जमीन बेच दी थी। न्यायालय के आदेश के बाद एक साल की जांच के बाद रतनपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...