Raftaar News Cg

नरेंद्र मिश्रा के घर से एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति की मांग, एनटीपीसी 10 दिन के भीतर करेगी निराकरण

क्षेत्रीय विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने  नरेंद्र मिश्रा के घर से एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति की बात रखी

एनटीपीसी प्रबंधन को कलेक्टर ने दिए निर्देश प्रभावित गांव के स्थानीय नागरिकों को रोजगार में प्राथमिकता दे

 

सीपत:-(प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार को एनटीपीसी प्रशासनिक भवन में एनटीपीसी सीपत के भू विस्थापितों की समस्याओं के निराकरण के लिए हुई बैठक हुई। कलेक्टर ने एनटीपीसी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित गांव के स्थानीय नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराएं।इस दौरान मस्तूरी विधायक ने भी विगत दिनों पूर्व एनटीपीसी के कर्मचारी नरेंद्र मिश्रा की मृत्यु के संदर्भ में उनके परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने की बात रखी। जिस पर एनटीपीसी के अधिकारियों ने 10 दिवस के मध्य समस्या के निराकरण के संदर्भ में उच्च अधिकारियों से चर्चा करने व जल्द निराकरण करने की बात कही। वहीं मस्तूरी विधायक द्वारा विस्थापितों को जल्द से जल्द नौकरी देने की बात एनटीपीसी के समक्ष रखी है। एनटीपीसी के अधिकारियों ने बताया कि भू विस्थापितों में लगभग 55 प्रतिशत लोगों को नौकरी उपलब्ध कराई जा चुकी है। विधायक बांधी ने सीएसआर के तहत प्रभावित इलाकों के तालाबों को रिचार्ज करने। प्रभावित गांवों के स्कूलों में फर्नीचर प्रदान करने, गार्डन बनवाने साथ ही प्रभावित इलाकों में सघन वृक्षारोपण भी करने व प्रभावित गांवों में नालियां बनाने की बात एनटीपीसी से कही है। वहीं अधिकारियो ने पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को राखड़ डेम के प्रदूषण स्तर के जांच के भी निर्देश दिए। बैठक में मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, मछुवा कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिक्षा प्रकोष्ठ दिलेंद्र कौशिल, आशीष बाकरे, कलेक्टर बिलासपुर सौरभ कुमार, मस्तूरी एसडीएम श्री शर्मा, एनटीपीसी के अधिकारी व प्रभावित गांवों के सरपंच व ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला...