BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

बिलासपुर: जल जीवन मिशन के तहत गांवों में खोदा गया गड्ढा… राहगीर हो रहे परेशान, 15 दिन के भीतर समतलीकरण के निर्देश, फूड सेफ्टी अफसर को शो कॉज नोटिस, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में राज्य सरकार की फ्लेगशीप योजनाओं और लम्बित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने टीएल बैठक से गायब रहने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित बेहरा को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में निजी स्कूलों में भी शिविर लगाकर बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए एक टीचर को नोडल बनाकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाये। अच्छे कार्य करने वाले शिक्षक एवं बच्चों को सम्मनित किया जाये। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर रतनपुर सहित देवी मन्दिरों में श्रद्वालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। किसी तरह की अनहोनी से बचाव के लिए एसडीएम एवं पुलिस लगातार निगरानी करते रहें। डाण्डिया और गरबा नृत्य वाले स्थलों पर भी गश्त किया जाए।

कलेक्टर ने लबिंत एक-एक प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम जनदर्शन से प्राप्त शिकायतों का तीन सप्ताह के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांवों में गड्ढे खोदकर उसे समतल नहीं किया गया है, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है। कलेक्टर ने पन्द्रह दिवस में गड्ढों को पाटकर समतल करने को कहा है। बैठक में बताया गया कि 21 हजार के लगभग महिलाओं को तकनीकी कारणों से महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को एक-एक महिलाओं से सम्पर्क कर बैंक के जरिए आधार लिंक करने एवं समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...