BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

फर्जी CBI अफसर बनकर चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, दो सदस्यों से 7 लाख 82 हजार जब्त, अन्य की तालाश जारी, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने फर्जी सी.बी.आई. अफसर बनकर चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 7 लाख 82 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है और उनकी संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार 13 अगस्त 2024 को प्रार्थी कृष्ण कुमार मिश्रा ने सिरगिट्टी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जब वह राजनांदगांव से घर लौटे, तो उन्होंने पाया कि चार पुरुष और दो महिलाएं उनके घर में घुस आई थीं और खुद को सी.बी.आई. अफसर बताकर धमकियां दे रही थीं। आरोपियों ने घर में रखी एक पेटी की तलाश की और उसे चुरा लिया। पेटी में पैसे और जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात थे। अपराध दर्ज होते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई की। थाना प्रभारी सिरगिट्टी विजय चौधरी और ए.सी.सी.यू. प्रभारी राजेश मिश्रा के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटना स्थल का निरीक्षण, तकनीकी इनपुट और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इस दौरान फर्जी सी.बी.आई. गिरोह के दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से क्रमश: 20 लाख और 10 लाख रुपये बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। शुक्रवार को पुलिस ने गिरोह के दो अन्य फरार सदस्यों, टंकेश्वर राजपूत और हर्ष राजपूत को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 7 लाख 82 हजार रुपये नगद बरामद किए। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया में लगी है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार….

1. टंकेश्वर राजपूत उर्फ टिन्कु पिता हरिन्द्रपाल सिंह उम्र: 30 वर्ष,

2. हर्ष राजपूत उर्फ हर्षु पिता हरिन्द्रपाल उम्र 20 वर्ष, दोनों आरोपी संजय नगर चांटीडीह शिव हनुमान मंदिर के पास थाना सरकंडा बिलासपुर छत्तीसगढ़ के निवासी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त...