BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत……

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान नितिन कुमार लोनिया ने कथित तौर पर अपनी 2 साल की भतीजी परमेश्वरी को जलते लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नितिन का अपनी भाभी अंकिता से प्रेम संबंध था। 26 अगस्त को अंकिता बेटी को लेकर नितिन के साथ घर से चली गई थी। 7 सितंबर को दोनों बच्ची के साथ गांव लौटे। अगले दिन नितिन का अपने भाई और भाभी से विवाद हुआ, इसी दौरान उसने बच्ची को चूल्हे में बैठा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
