ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए थाना सीपत में गणेश उत्सव समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आसपास के क्षेत्रों की गणेश उत्सव समितियों के सदस्य, सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे। पुलिस ने बैठक के दौरान उत्सव और विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर समितियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने कहा कि गणेश पंडाल सड़क पर इस तरह न लगाए जाएं, जिससे आवागमन बाधित हो या राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़े। पंडाल में बिजली कनेक्शन वैध तरीके से लेने और विद्युत व्यवस्था की अच्छी तरह जांच कराने के निर्देश दिए गए, ताकि करंट से किसी तरह की जनहानि न हो। साउंड सिस्टम को लेकर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित डेसिबल और निर्धारित समय में ही साउंड सिस्टम का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। भीड़ को नियंत्रित करने और आवश्यक व्यवस्थाएं संभालने के लिए समितियों को साफ-सुथरी छवि वाले वालंटियर नियुक्त करने को कहा गया है। ऐसे वालंटियरों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि न हो। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा करने वाले व्यक्तियों को समिति या वालंटियर के रूप में शामिल न किया जाए। इसके अलावा किसी भी तरह के भड़काऊ या आपत्तिजनक संदेश और पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित नहीं करने तथा अफवाह फैलाने से बचने की हिदायत दी गई। सुरक्षा के लिहाज से आवश्यकता अनुसार गणेश पंडालों में CCTV कैमरे लगाने और पंडाल के भीतर ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस ने समितियों से महिलाओं और बच्चों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की। वहीं शोभायात्रा और विसर्जन के दौरान नशे की हालत में किसी व्यक्ति को शामिल नहीं करने तथा जुलूस में हथियार या प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी गई। सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक का उद्देश्य गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, शांति और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार!