BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सुनी जनता की आवाज, कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन के दौरान दूर-दराज से आए ग्रामीणों और शहरवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने एक-एक आवेदक से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें और मांगें जानीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। जनदर्शन में व्यक्तिगत और सामुदायिक हित से जुड़े कई आवेदन सामने आए। ग्राम पंचायत मिट्ठू नवागांव के ग्रामीणों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं लिंगियाडीह निवासी वृद्धा गुंजा धुरी ने आवासीय मकान दिलाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वे अत्यंत गरीब हैं और उनके पास आय का कोई साधन नहीं है। इस पर कलेक्टर ने उनका आवेदन नगर निगम आयुक्त को सौंपते हुए शासन की योजनाओं के तहत सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनदर्शन में भूमि से जुड़े मामलों की भी बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें नामांतरण, सीमांकन, अवैध कब्जा और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित आवेदन शामिल थे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी प्रकरणों की जांच कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनदर्शन के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है, यह संदेश एक बार फिर साफ तौर पर देखने को मिला।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त...