BILASPUR: डेढ़ लाख के पंप चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, सीपत पुलिस ने की कार्यवाही, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सीपत थाना क्षेत्र में सबमर्सिबल पंप चोरी के मामले में सीपत पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। थाना प्रभारी निलेश पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रामकुमार पटेल निवासी देवी खुर्द बिलासपुर ने 22 अगस्त 2024 को थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके खेती के प्लाट में 19 अगस्त 2024 को दो सबमर्सिबल मोटर पंप चोरी हो गए हैं। अपराध दर्ज होते ही सीपत पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी किए गए सबमर्सिबल पंप बेचने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया और पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 सबमर्सिबल मोटर पंप और केबल वायर बरामद किया, जिनकी कुल कीमत 1,50,000 रुपये है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया हैं।
ये हैं पकड़े गए आरोपी:-
1. सुरेंद्र टंडन पिता जगतारण टंडन उम्र 23 वर्ष,
2. रोहित सिदार पिता भागीरथी सिदार उम्र 20 वर्ष,
3. भोला प्रजापति पिता बसंत प्रजापति उम्र 19 वर्ष,
4. बसंत कुमार लहरे पिता फूलचंद लहरे, सभी आरोपी ग्राम दर्रभाठा के निवासी हैं।
इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-
थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक परमेश्वर सिंह का विशेष योगदान रहा।
