BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

27 खोली के मटकी फोड़ कार्यक्रम में बज रहा था DJ, सिविल लाइन पुलिस ने की कार्यवाही, 2 DJ जब्त, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार को सिविल लाइन थाने में कृष्ण जन्माष्टी के अवसर पर 27 खोली के पास पीपल चौक पर आयोजित मटकी फोड समारोह के दौरान अधिक आवाज में डी.जे. बजाने की सूचना मिली। इस सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर डी.जे. के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। संबंधित टीम ने 27 खोली पीपल चौक के पास दो डी.जे. सिस्टम और संबंधित उपकरणों को जप्त किया। जिनमें 04 बुफर, 12 बॉक्स, 08 लाइट, 08 बेस, 01 जनरेटर और एक पीकअप वाहन (क्र. CG 28 H 4116) था। डी.जे. के संचालक कृष्ण कुमार साहू उम्र 23 वर्ष निवासी कोसमा थाना जरहागांव और शैलेन्द्र महिलांगे उम्र 21 वर्ष निवासी तालापारा थाना सिविल लाइन को बिना अनुमति और तेज आवाज में डी.जे. बजाने के आरोप में पकड़ा गया। सभी जप्त किए गए सामान और डी.जे. संचालकों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्... सीपत रोड पर दो दिन पुरानी युवक की लाश मिलने से हड़कंप; शरीर पर चोट के निशान..हत्या के एंगल से जांच म... बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; मोपका में बिजली करंट से दो गौवंशों की मौत: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, गौ सेवकों ने क... बिलासपुर; रुद्र को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरा शहर: कैंडल मार्च में गूंजा..'वी वांट जस्टिस', दोषियों... बिलासपुर; घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश! बिलासपुर; जेसीसीजे 2.0 के साथ 2028 की तैयारी में जनता कांग्रेस : अमित जोगी बोले— अब चलेगा 'बेटा बचाओ... बिलासपुर; हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को मिलेगा नोटिस: बिजली कंपनी ने कसी कमर, बिजली हादस... बिलासपुर; नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या: कमरे में फंदे पर लटका मिला शव...सुसाइड नोट बरामद,...