BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News CgSipat

शराब पीकर घर लौटे ठेका कर्मचारी ने घर से बाहर न निकलने की बात पर कीटनाशक दवा का किया सेवन, इलाज के दौरान मौत, पढ़िए पूरी खबर…..

चकरभाठा:(प्रांशु क्षत्रिय) समीपस्थ ग्राम पंचायत रहंगी के निवासी सुखनंदन कोल जो हाईकोर्ट के ठेका कर्मचारी थे, की शराब के नशे में जहर का सेवन करने के बाद बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। चकरभाठा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय सुखनंदन कोल ने 24 अगस्त को अत्यधिक शराब के नशे में घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। यह घटना तब घटी जब उसने अपने परिवार के सदस्यों के द्वारा शराब पीकर घर से बाहर न निकलने की बात सुनकर नाराजगी जताई। सुखनंदन का मुंह झाग से भरा हुआ था, जब उसे परिजनों ने बिल्हा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया। बिलासपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी स्थिति बिगड़ गई और जहर के अत्यधिक सेवन के कारण उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का मर्ग पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...