BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पड़ोसियों का विवाद शांत कराने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला: बीच-बचाव करना पड़ा भारी, 60 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल; आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र में शनिवार को चाकूबाजी की एक और घटना सामने आई, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे 60 वर्षीय बुजुर्ग पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सतनाम नगर अमेरी निवासी रमेश गेंदले (60 वर्ष), पिता मिट्ठू गेंदले शनिवार को अपने घर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र के निवासी सत्यप्रकाश सुनहरे (26 वर्ष), पिता बल्ला प्रसाद सुनहरे का शिवशंकर और मनोज नामक युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद बढ़ता देख रमेश गेंदले ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान आरोपी सत्यप्रकाश सुनहरे अचानक गुस्से में आ गया और उसने चाकू निकालकर रमेश गेंदले के पेट में वार कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को रोकने और चाकू छीनने की कोशिश में शिवशंकर और मनोज को भी मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रमेश गेंदले को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, आरोपी सत्यप्रकाश को भी पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रमेश गेंदले की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आरोपी सत्यप्रकाश सुनहरे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी!