BilaspurCg bordChhattisgarhHealthRaftaar News Cg

बिलासपुर कलेक्टर ने दिए निर्देश: स्कूलों & अस्पतालों के आस-पास पान ठेले हटाए जाएं, बिना अनुमति के अनुपस्थित शिक्षकों & स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने मंगलवार को टीएल बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि स्कूलों और अस्पतालों की बाउंड्री से 100 मीटर की दूरी पर पान ठेले स्थापित नहीं होने चाहिए। इस निर्देश के तहत सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है, कि वे इस बात का निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवश्यकता भी जताई।

बैठक में कलेक्टर ने बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को 1 से 15 सितंबर तक विशेष आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि सभी पात्र लोगों को कार्ड उपलब्ध कराया जा सके। इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने मौसमी बीमारियों विशेषकर स्वाइन फ्लू, की स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने खेती-किसानी के हालात पर भी चर्चा की और कलेक्ट्रेट की प्रतिलिपि शाखा को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

1 से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा पोषण सप्ताह….

महिला एवं बाल विकास विभाग ने बैठक में बताया कि 1 से 30 सितंबर तक जिले में पोषण माह मनाया जाएगा। इस दौरान पोषण चौपाल लगाकर लोगों को सही पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा, और बच्चों के वजन की जांच कर उनके पोषण स्तर का मूल्यांकन किया जाएगा।

29 अगस्त को मनाया जाएगा कृमि मुक्ति दिवस…..

स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा, जिसमें सभी स्कूलों, अस्पतालों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कृमि की दवाई दी जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....