BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

झाड़ियों में रोती पड़ी थी नवजात शिशु, ग्रामीणों ने सुनी आवाज, 112 ने पहुंचाया हॉस्पिटल.. मस्तुरी पुलिस ने अज्ञात मां के खिलाफ मामला किया दर्ज, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शुक्रवार दोपहर को मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा में एक आश्चर्यजनक घटना घटित हुई, जब पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला। इस घटनाक्रम ने गांव में हड़कंप मचा दिया और तुरंत ही स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से डायल 112 की टीम को सूचित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिसदा में दोपहर के समय ग्रामीणों ने झाड़ियों से एक बच्चे की रोने की आवाज सुनी। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा, तो पाया कि एक नवजात शिशु झाड़ियों में पड़ा हुआ था। तत्काल इस सूचना को डायल 112 को दी गई, जिसने त्वरित प्रतिक्रिया दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर बच्चे को सुरक्षित निकाला। डायल 112 की टीम ने नवजात को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद नवजात को बेहतर चिकित्सा के लिए बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है। बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सक उसकी देखभाल में लगे हुए हैं। मस्तूरी पुलिस ने इस मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और उसकी पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है, कि नवजात शिशु को झाड़ियों में क्यों छोड़ा गया और इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...